फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी

Sat, 04 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में शुक्रवार की रात चोरों ने रिटायर्ड दारोगा के मकान से लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रिटायर्ड दारोगा दयाराम पुत्र परशुराम अपनी पत्नी का इलाज कराने ग्वालियर गए थे। उनका पुत्र राजेश कुमार अपनी पत्नी को लेकर शाम को बकेवर क्षेत्र के ग्राम इंद्रावखी गया था। मकान सूना देखकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए।
विज्ञापन


कमरों के ताले तोड़कर चोर जेवरात, बर्तन, एक गैस सिलेंडर आदि उठा ले गए। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने फोन से दी। घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें