फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर बाईपास स्थित अकबरपुर गांव के पास सोमवार शाम अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइख सवार सेवानिवृत होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी लाखन सिंह शाक्य (62) पूर्व होमगार्ड थे। सोमवार शाम वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाखन सिंह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे बैठी रजनी (27) और उसकी पुत्री परी (12) से जा टकराई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परी के पैर में फ्रैक्चर समेत कई चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि मौके से भागे कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें