फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा, फूंका

Sun, 04 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरायभूपत के पास से प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर ले जा रहे एक ट्रक को ग्रामीणों को पकड़ लिया। इस बीच चालक-क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मवेशियों से भरे ट्रक को लेकर नुमाइश मैदान में पहुंची। यहां मवेशियों को ट्रक से उतारा गया। मवेशियों की हालत देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मध्य प्रदेश की ओर से प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर एक ट्रक आ रहा था। तभी लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने ट्रक का पीछा शुरू किया। लोगों को पीछा करते देख चालक-क्लीनर ट्रक को सरायभूपत के पास छोड़कर भाग गए।

लोगों की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस पहले शहर में चल रही गौशाला पर ट्रक लेकर पहुंची। जब यहां पशुओं को लेने में संचालकों ने असमर्थता जताई तो शनिवार की शाम को पुलिस ट्रक लेकर स्टेडियम के पास पहुंची। जानकारी होते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस और पब्लिक ने ट्रक में भूसे की तरह भरे गए पशुओं को बाहर निकाला। ट्रक में करीब 37 मवेशी भरे थे। एक मवेशी के मृत और कुछ के घायल मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। जैसे ही ट्रक खाली हुआ, लोगों ने उसमें आग लगा दी।

इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ट्रक की आग बुझाई। क्षेत्रीय लोगों ने भूखे- प्यासे मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को खाली करके खड़ा किया था, तभी कुछ लोगों ने आग लगा दी। ट्रांसपोर्टर के जरिए ट्रक और पशु तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें