फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की निलंबित दुकान हो बहाल

Sat, 04 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र शर्मा के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। सौथना गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम से निलंबित राशन की दुकान को बहाल करने और राशनकार्डों को नजदीकी डीलर के यहां जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


सौथना गांव के लोग दो ट्रैक्टरों में भरकर यहां पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के राशन डीलर रविंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वह हर महीने ग्रामीणों को उचित मात्रा में राशन सामग्री वितरित करता है।

ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने बताया कि गांव के कमलेश व जयवीर की शिकायत पर उक्त दुकान को निलंबित किया गया है। दुकान पर राशनकार्ड धारकों की सूची चस्पा नहीं थी। जांच के दौरान राशनडीलर ने अपना पक्ष भी प्रस्तुत नहीं किया था। कहा कि अगले महीने से राशनकार्डों को नजदीकी डीलर के यहां जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बा निवासी दयाराम पाल ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि गांव में लोहिया ग्रामीण विकास योजना के तहत गांव में सीसी सड़क बनाई जा रही है।

ठेकेदार जानबूझ कर उसके मकान के सामने सड़क की चौड़ाई बढ़ा रहे हैं। इसे रोका जाए। एसडीएम ने मामले की जांच एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र तिवारी को दी। इस दौरान ऊसराहार थानाध्यक्ष जेपी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें