फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गैर जनपदों में स्थानांतरित हो चुके अधिकारियों को दी निरीक्षण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में दो साल पहले ही स्थानांतरित हो चुके दो अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गयी। इनमें से एक को स्थानांतरित हुए दो साल से अधिक समय हो गा है जबकि दूसरे का स्थानांतरण भी साल भर पहले हो चुका है।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। यह डयूटी जिला स्तर से प्रमुख सचिव व निदेशक प्राथमिक शिक्षा के निर्देश पर लगाई गई। अधिकारी अपने आवंटित स्कूलों में जाकर पंचायत के सहयोग से स्कूलों का अवलोकन कर स्थिति को दिए गए एक प्रपत्र पर भरेंगे और इसकी रिपोर्ट देंगे। इन अधिकारियों को स्कूल में सफाई व्यवस्था के साथ साथ मिडडे मील, शौंचालय, बिजली व्यवस्था, कक्षा में पंखे, बच्चों के बैठने के फर्नीचर, विद्यालय परिसर से अगर निकली कोई हाईटेंशन लाइन, आदि सहित करीब 14 बिंदुओं पर अवलोकन कर प्रपत्र पर भरेंगे। महेवा ब्लॉक के 241 परिषदीय स्कूलों के अवलोकन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, पशुपालन, सिंचाई विभाग के 26 अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। यहीं नहीं इनमें महेवा ब्लॉक के दो ऐसे अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गयी जिनका महेवा ब्लॉक से ही नहीं बल्कि जनपद से दूसरे जनपद में हो चुका है। इनमें एक महेवा पशुअस्पताल के प्रभारी रहे डॉ. शरद कुमार यादव व महेवा सीएचसी प्रभारी रहे डॉ. गौरव त्रिपाठी के नाम शामिल हैं। इन दोनों का ही दूसरे जनपदों में स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें