फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संबंधित सात मामलों में एक का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर शनिवार को इकदिल थाना में तीन, सिविल लाइन में दो व बढ़पुरा थाना में दो राजस्व संबंधित मामले आए। इसमें से एक मामले का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकीमामलों पर राजस्व व पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में दो राजस्व संबंधित मामले आए। लेकिन दोनों का निस्तारण नहीं हो सका। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शिकायतों का निरस्तारण करने के लिए लेखपाल व पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इकदिल थाना में तीन शिकायतें आईं।
थानाप्रभारी व ट्रेनी डीएसपी सौरभ सिंह व मदन गोपाल गुप्ता ने शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित लेखपाल व हल्का इंचार्ज को निर्देश दिए।
इस दौरान ईओ नगर पंचायत अनिल कुमार मौर्य, रजन सिंह कानूनगो, विद्यासागर लेखपाल शिवराज सिंह, बसंत कुमार, योगेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, विनय पाठक, नवीन तिवारी, चांदनी जैन, विनीता माथुर लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसकी तरह बढ़पुरा थाना परिसर में राजस्व संबंधित दो शिकायतें आईं। तहसीलदार एन राम व बढ़पुरा पुलिस ने एक शिकायत का निस्तारण किया। इस दौरान लेखपाल महेश कुमार, एसआई हरिशंकर व उदी चौकी इंचार्ज ववेक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें