फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में रिजर्वेशन सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डिपो से रोडवेज बसों में आरक्षण की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे सबसे पहला आरक्षण शहर निवासी मोहित (22) ने आगरा के लिए कराया। इटावा डिपो से आठ व सैफई डिपो से दो बसें ऑनलाइन की गईं हैं। सैफई डिपो की बसों का संचालन भी इटावा से होगा। इनका रूट तय किया जा रहा है।
विज्ञापन

यात्री रोडवेज बस में एक घंटे पहले तक बस अड्डे आकर ऑनलाइन आरक्षण करा सकते हैं। इटावा डिपो से बस सुबह दिल्ली वाया नोएडा होते हुए, सराय काले खां (दिल्ली), हरिद्वार, लखनऊ और हरदोई रवाना होगी। शाम को दिल्ली, सराय काले खां, नोएडा जाएगी।
मोहित ने आगरा जाने वाली ताज डिपो की जनरथ बस में आरक्षण कराया है। उन्हें सीट नंबर नौ मिली है। बस तीन नवंबर की रात 2:50 बजे बस अड्डे सेे रवाना होगी। मोहित ने बताया कि 282 रुपये किराया पड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एमडी सक्सेना ने बताया कि दोनों डिपो की निगम की बसों में ही आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है। इटावा और सैफई डिपो में मिलाकर रोडवेज की करीब 100 बसें हैं। प्रयोग के तौर पर दोनों डिपो की 10 बसों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इटावा रीजन में आठ डिपो में इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में ऑनलाइन आरक्षण सेवा शुरू हो चुकी है। यात्री एक घंटा पहले ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बताया कि रीजन में करीब 35 साधारण बसों को ऑनलाइन किया जा रहा है। ऑनलाइन फीडिंग में जो बस इटावा होकर जाएगी, उसमें यात्री आरक्षण करा सकते हैं। इसके लिए वह बस अड्डे से या यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें