फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोर्ट के आदेश पर एक ही परिवार के छह लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Sun, 21 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कोर्ट के आदेश पर बकेवर थाने में एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खितौरा निवासी अमित कुमार ने आरोप लगाया कि उनका रमेश यादव से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 28 फरवरी 2023 को दोपहर दो बजे रमेश यादव व उनकी पत्नी सुमन देवी व पुत्र अंकित व पुत्री सुचेता,श्वेता,निवासी गण घटिया अजमत अली व सुनील कुमार निवासी पक्का बाग में उनके घर पर आए थे। सभी लोग घर पर बैठकर विवाद के संबंध में बातचीत करने लगे। इसी बीच अंकित व रमेश यादव गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से रोकने पर उन लोगों ने मारपीट कर दी सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। इन लोगों ने गले में रस्सी का फंदा बनाकर मारने की कोशिश की तो उसके भाई व मां ने आकर उसे बचाया। थाना बकेवर में कार्रवाई के लिए उसने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें