फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

चकरनगर। 26 अप्रैल को चांदई अड्डा निवासी अनुज कुमार दिवाकर ने एसडीएम मलखान सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि भाजपा के जिला संयोजक के पुत्र अनुराग भदौरिया आयुष्मान कार्ड के सीएचसी प्रभारी हैं। पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले नौकरी के लिए लगवाने के लिए 23 हजार रुपये लिए थे। उस समय आयुष्मान कार्ड प्रभारी की ओर से पीड़ित पर लगातार सीएचसी पर काम कराया। मानदेय मांगने पर पीड़ित के साथ उपरोक्त आयुष्मान कार्ड प्रभारी की ओर बदसलूकी के साथ-साथ गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उपरोक्त प्रार्थना पत्र के मुताबिक एसडीएम ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक को समूचे मामले में गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया था। जांच में दोषी पाए जाने पर आयुष्मान कार्ड की सीएचसी प्रभारी अनुराग भदौरिया के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। चकरनगर के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार को दी गई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार वशिष्ठ को सौंपी गई। (संवाद )
विज्ञापन

-
दो पक्षों के झगड़े में छह घायल
इटावा। भगवानदासपुरा में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर शाम बढ़पुरा थाना क्षेत्र के भगवानदासपुरा गांव में नाहर सिंह और उमा सिंह के बीच शराब पीने को लेकर गाली गलौज करते हुए कहासुनी हो गई। झगड़े में घायल नाहर सिंह, प्रेमवती पत्नी श्याम सिंह, उसकी बेटी शालिनी, रूबी पत्नी अजय कुमार घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष से उमा सिंह तथा उसके पिता मान सिंह भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि शराब के नशे में दो पक्षों में हो गया था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें