(फोटो संख्या 26) दुकान पर सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग चेक करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाश ने पक्का बाग रोड पर महिला के गले से मंगल सूत्र खींचकर फरार हो गया। लूट की सूचना पर पहुंचीं पुलिस छानबीन में जुटी।
इकदिल थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी भाग दो निवासी कल्पना देवी अपनी बेटी आयुषी के साथ पक्का बाग से सर्राफ की दुकान से मंगलसूत्र उठाकर वापस अपने घर जा रही थीं। पक्का बाग रोड विकास कॉलोनी के पास महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने मंगल सूत्र खींचकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी महिला ने अपने पति गोविंद को दी। पति ने 112 नंबर पर सूचना करते हुए घटना की पूरी जानकारी बताई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ।