जसवंतनगर। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने नगर के कैस्त तिराहे से बड़े चौराहे तक की दो किमी सड़क का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद कुछ दिन बाद ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई थी। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
राहगीरों के आवागमन में परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने नौ दिसंबर के अंक में दस दिन में ही उखड़ने लगी सात लाख की लागत से बनी सड़क शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर विभाग के अधिकारियों ने सड़क को दुरुस्त करवाने का काम शुरू कर दिया है। रामलीला तिराहे से श्मशान घाट तक सड़क को पुनः गिट्टी डालकर बना दिया गया। इसके अतिरिक्त जहां भी गिट्टी उखड़ी थी वहां पैचवर्क कर उसे भी दुरुस्त कराया जा रहा है।