फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बदली से राहत, गर्मी भी कम होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दोपहर को हवा चली और बादल छाने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जताई कि अगले सप्ताह तक मौसम थोड़ी राहत दे सकता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले मंगलवार को बारिश होने की भी संभावना है। अगले बुधवार तक 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। हालांकि रात यानी न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह राहत बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ठंडी हवा और बदली रहेगी। शुक्रवार को बदली तो नहीं रहेगी लेकिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके बादल लगातार इसी तरह का मौसम रहेगा। लेकिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मौसम और राहत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें