फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और किसान के कायाकल्प से होगी भारत की तरक्की

Thu, 05 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत गांवों में जनता से मिलते भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत पेवली, खितौरा, संतोषपुरा उरेंग ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि गांव की गरीबी और किसानों की तरक्की के प्रति प्रधानमंत्री ने बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं। कृषि और किसान के कायाकल्प से ही भारत की तरक्की होगी।
विज्ञापन



 गोष्ठियाें के माध्यम से भारत सरकार से संचालित जनधन, सुरक्षा बीमा, फसल बीमा, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, शिशु लोन, तरुण लोन, किशोर लोन, कौशल विकास, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुरक्षा अभियान, डेरी योजना जैसे तमाम योजनाआें के बारे में जन जन को जोड़ने का गंभीर प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि कृषि और किसान के कायाकल्प से ही भारत शक्तिशाली देश बन सकेगा। गांव की गरीबी और किसानों की तरक्की के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलाई गई योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



गोष्ठियों के दौरान पेवली ग्राम में सीपी सिंह निषाद, सुरेश तिवारी, अमित दुबे, उमेश यादव, कृष्ण मुरारी निषाद, राम अवतार निषाद, राम आसरे दोहरे तथा खितौरा ग्राम में गिरवर यादव, लल्लन कठेरिया, छोटे लाल कठेरिया, रूप नारायण यादव, भूरे सिंह कठेरिया, राम बक्स कठेरिया तथा उरैग ग्राम पंचायत में परमानंद मिश्रा, घासीराम पाल, राम प्रकाश पाल, महेंद्र मिश्रा, भूरे सिंह पाल, ओम प्रकाश शाक्य, राजाराम पाल मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा ने ग्राम संतोषपुर में परमानंद मिश्र व महेंद्र मिश्र के यहां हुई लक्खी चोरी का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन से मांग की कि अविलंब चोरी का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाय ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें