फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण शुरू

Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी 2024) कार्यक्रम के सातवें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक परीक्षार्थियों को 12 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है। यह प्रतियोगिता कक्षा छह से 12 तक के छात्रों के लिए खुली है। उन्हें अधिकतम पांच सौ अक्षरों में अपना प्रश्न प्रधानमंत्री को भेजना होगा। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि माता-पिता और शिक्षक भी विशेष रूप से उनके लिए डिजाइन की गई ऑनलाइन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय जल्द ही पीपीसी 2024 की तारीख भी जारी करेगा। परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी सलाह देंगे कि बिना किसी बात की ज्यादा चिंता किए 2024 में प्रवेश परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में कैसे सफलता हासिल की जाए। परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन-''एग्जाम वॉरियर्स'' का हिस्सा है।
विज्ञापन




इनसेट



नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा कार्यक्रम

परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण का आयोजन जनवरी/फरवरी 2024 में नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें कक्षा छह से 12 तक के परीक्षार्थियों उनके अभिवावक और शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन






वर्जन

जिले के सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कराने और प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित कर दिया गया है। -मनोज कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें