फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सात शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
फोटो संख्या 21 सैफई डीएम और सीडीओ ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सात शिकायतों का निस्तारण हुआ। डीएम श्रुति सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतीपत्र प्राप्त होते ही कार्रवाई करें। जनसामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दें।
विज्ञापन

उझियानी निवासी कमलेश को कब्जा दिलवाया गया। लाडमपुर निवासी महिला कमला देवी पैमाइश के संबंध में, भावपुरा निवासी चक्रपान सिंह पैमाइश के संबंध में सहित सात शिकायतों का निस्तारण किया। नगला बने निवासी कुलदीप यादव ने बताया कि उसने आरटीआई के लिए रुपये भी जमा कर दिए।
आज तक सूचना नहीं दी गई। ग्राम पंचायत हरदोई निवासी गुड्डी देवी ने शिकायत की है कि मेड़बंदी को दबंगई से उसे हटा दिया गया है। इसी प्रकार शौकीन सिंहग्राम पंचायत हरदोई और तुलसा देवी निवासी ग्राम पंचायत लोगपुर ने पैमाइश के संबंध में शिकायत की।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपतिआर, सीएमओ, एएसपी, उप जिलाधिकारी हेम सिंह क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें