फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: टिकट वितरण के बाद सपा नेताओं के दिखे बागी तेवर, मची सियासी हलचल

Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी का चिन्ह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटावा जिले में टिकट वितरण के अगले ही दिन सपा नेताओं के बागी तेवरों ने सियासी हलचल मचा दी। इटावा नगर पालिका के दो बार चेयरमैन रहे जहीर अंसारी ने जहां पार्टी से इस्तीफा देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, बकेवर में 24 घंटे के अंदर टिकट कटने से आहत अरब उल्ला खां उर्फ बल्ले ने गुरुवार को निर्दलीय नामांकन कर ताल ठोंक दी है।

विज्ञापन


बुधवार को सपा की ओर से जिले की छहों निकायों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए। इसमें उम्मीद लगाए बैठे लोग टिकट कटने पर आहत हो गए। सपा के दो बार के चेयरमैन जहीर अहमद ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करके पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने टिकट वितरण पर असंतोष जाहिर करते हुए संगठन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़ने की घोषणा की है।

विज्ञापन

जहीर अहमद ने बताया कि हम समाजवादी पार्टी से नेता जी के समय से जुड़े हुए। इस बार अखिलेश यादव ने खुद बुलाकर टिकट देने की बात कही थी, उसके बावजूद टिकट किसी और को दे दिया गया। पार्टी ने हमेशा मेरी उपेक्षा की है हम किसी नेता का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन हम पार्टी की इस फैसले से आहत हैं। उन्होंने कहा अगर कोई पार्टी टिकट देगी तो अपने समर्थकों से बातचीत कर विचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें