नुमाइश पंडाल में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का फूलों की माला से स्वागत करते जन अधिकार मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
जन संपर्क यात्रा लेकर जनपद पहुंचे पूर्व मंत्री एवं जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक बाबू सिंह कु शवाहा ने साफ कहा कि वह स्वामी प्रसाद को अपना नेता मानने को तैयार हैं। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य चाहें तो उन्हें जन अधिकार मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाते हुए 2017 के विधान सभा चुनाव में उतरने को तैयार हैं।
शनिवार शाम जन संपर्क यात्रा लेकर जनपद पहुंचे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने नुमाइश पंडाल में आयोजित समारोह में बसपा प्रमुख पर निशाना साधा। कहा कि जब बसपा शासन में तीन डाक्टरों की हत्या के बाद उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया गया। डाक्टरों की हत्या के मामले को दबाने के लिए एनएचआरएम का शिगूफा छोड़ा गया और उन्हें फंसा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह समय के इंतजार में हैं और इसका जवाब देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जातिगत जनसंख्या के आधार पर आरक्षण के लिए लगातार लड़ाई लड़ी जाएगी। इससे पूर्व श्री कुशवाहा ने शहर में स्थित बौद्ध प्रतिमा के साथ महापुरूषों की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण किया।