फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान दबा

Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच कच्चा मकान गिर गया। इसमें परिजन तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गृहस्थी दबने से नुकसान हो गया। बचे सामान को परिवार ने पड़ोसी के घर पर रात बिताई है।
विज्ञापन




बकौली गांव निवासी प्रेम किशोर मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण कर रहे हैं। प्रेम किशोर अपनी पत्नी अंबरवती व बेटे विकास के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। दो दिन से हो रही बारिश में कच्चा मकान दरक गया। बुधवार सुबह मकान पूरा ढह गया। गनीमत रही कि उस समय पूरा परिवार बाहर था, इससे जनहानि से बच गए। लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान दबने से परिवार का बड़ा नुकसान हुआ है। परिवार का बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार की रात परिवार ने पड़ोसी के घर पर सामान रखकर बिताई है। प्रेम किशोर ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि वह भूमिहीन है। उसे सरकारी आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है। लेखपाल उदय कुमार ने बताया सूचना मिली मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन कर आपदा कोष से सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें