फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सुबह हुई बारिश के थमते ही पूरे दिन उमस ने किया बेहाल

Sat, 08 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24:::::
विज्ञापन


क्रासर
मंगलवार तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सुबह कुछ देर की बारिश के बाद बारिश की दौर थमते ही, लगभग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली की वजह से कूलर और पंखे बंद होने से लोगों को और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे से बारिश होने व बादल छाए रहने से लगा कि मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन फिर दोबारा से बारिश होने की वजह से उमस से लोगों की बेचैनी बढ़ी।
बृहस्पतिवार की शाम से बारिश शुरू हुई देर रात तक हल्की- हलकी होती रही। सुबह बादल छाए रहने व शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश से मौसम कुछ देर ही सुहावना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही उमस बढ़ने लगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग उमस बढ़ने पर बारिश होने की उम्मीद ही लगाए रहे, लेकिन फिर से बारिश के नाम एक बूंद भी न गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन पांडेय ने बताया कि आगामी 12 जुलाई तक हल्के बादल छाए रहने व तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।



.................................................
पीएम आवास के लाभार्थियों को सौपीं चाबी

महेवा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को विकास खंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सूरज सिंह ने 50 लोगों को प्रमाण पत्र व चाबी सौपी। इस दौरान एडीओ श्याम बरन राजपूत, सुरजीत सिंह के अलावा लाभार्थी करन, राघवेंद्र निवाड़ी कला, राजा सिंह भूरा देवी जगमोहनपुर आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें