फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र स्थित सरसों के खेत में युवक ने सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सहसों थाना क्षेत्र निवासी एक मजदूर ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सोमवार को खेत पर गई थी। जहां गांव के एक युवक ने उसे पकड़ कर सरसों के खेत में खींच लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
बेटी के शोर मचाने पर आस पास खेतों में कम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का है। परिजनों की तहरीर के आधार मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें