फोटो संख्या 25 कालेज में रंगोली बनाती छात्रा
- फोटो : ETAWHA
चकरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चकरनगर में गुरुवार को मतदाता जन जागरुकता प्रचार के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा संध्या ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय एवं आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या नीता कटारिया ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रचार-प्रसार को मतदाता जागरुकता प्रचार के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापक आराधना झा, सुकृति मिश्रा, सोनी देवी व निधि पाल, कनिष्ठ लिपिक संगीता यादव, रामदास सविता आदि उपस्थित रहे। (संवाद)