फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विदेशी परिंदों के पहुंचने से गुलजार हुई रामसर झील

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के सरसई नावर स्थित रामसर झील में विदेशी पक्षियों का कलरव गूंजने लगा है। ठंड शुरू होते ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर आए प्रवासियों से झील गुलजार है। इन्हें देखने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया, सायबेरिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और म्यांमार से बड़ी संख्या में आए प्रवासी पक्षियों ने रामसर झील में डेरा जमा लिया है। इनमें गॉडविल, पेंटेड स्टार्क, ओपन विल स्टार्क, ब्लैक हेड आइविश, बेकुर, स्पॉट विल डक, पिनटेल, नाइट हेरोन, रडी शेल्डक जैसी 13 प्रजातियां शामिल हैं।
रामसर झील का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व भी है। इसके समीप स्थित हजारी महादेव मंदिर में हर साल हजारों तीर्थयात्री आते हैं। इस झील क्षेत्र को बर्डलाइफ इंटरनेशनल की ओर से महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि विदेशी पक्षी वेटलैंड पहुंच रहे हैं। मार्च के अंत तक यहां रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें