फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ की टक्कर से रामनगर रेलवे फाटक टूटा

Sat, 25 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग बंद होने से वाहनों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को शहर के रामनगर रेलवे फाटक में एक सांड़ ने जोरदार टक्कर मार दी। सांड़ की टक्कर से फाटक टूट गया। फाटक की मरम्मत होने से क्रासिंग पर जाम लग गया। रेलवे तकनीकी टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को ठीक किया। इसके बाद क्रासिंग से यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर ढाई बजे ट्रेनों के आवागमन को लेकर रामनगर फाटक बंद था। तभी एक सांड़ फाटक  के नीचे से निकलने का प्रयास करने लगा। यहां मौजूद लोगों ने सांड़ को भगाना चाहा। वह बंद क्रासिंग के नीचे से निकलने की जद्दोजहद में लगा रहा।

सफल न होने पर वह फाटक में जोरदार टक्कर मारते हुए ट्रैक की ओर घुस गया। इससे बंद फाटक टूट गया। केबिन पर तैनात रेलवे कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर क्रासिंग पर टूटे फाटक से आने -जाने वाले वाहनों को रोककर मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


फाटक के टूटने के साथ लॅाक की सेटिंग बिगड़ने से रेलवे मैकेनिकल टीम को इसे ठीक करने में एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी -लंबी कतारें लग गईं। फाटक टूटने से रामनगर, विजयनगर, फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र के लोगों को शहर की ओर आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर साढे़ तीन बजे के आसपास फाटक की मरम्मत होने के बाद भी लगभग एक घंटे तक  जाम की स्थिति रही। कई दुपहिया वाहन सवार फाटक पर जाम में फंसे रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें