फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रामनगर फाटक का बूम, तीन घंटे लगा जाम

Fri, 03 Mar 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
टूटे बूम की मरम्मत करते रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के रामनगर फाटक का बूम शुक्रवार को टूट गया। बूम के टूटने से क्रासिंग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसके बाद क्रासिंग को स्लाइडिंग बूम लगाकर बंद कर दिया गया और 15 किलोमीटर प्रतिघंटे का कॉशन लगा कर ट्रेनों को निकाला गया। इस सब के चलते फाटक पर तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर गेट नंबर 28 बी रामनगर फाटक खोलते समय टूटकर लटक गया। फाटक टूटने की जानकारी केबिनमैन ने तुरंत ही कंट्रोल को दी और फाटक को स्लाइडिंग बूम लगाकर बंद कर दिया गया। सूचना पर तुरंत ही जेई एसएनटी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए और फाटक की मरम्मत शुरू कर दी। फाटक टूटने के बाद ट्रेनों के लिए 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार का कॉशन लगा दिया गया और मरम्मत के दौरान सभी ट्रेनें फाटक से रेंगते हुए निकाली गईं। फाटक को ठीक करने में तीन घंटे का समय लगा और इसके बाद दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर फाटक को आवागमन के लिए खोल दिया गया। लगातार तीन घंटे तक फाटक के बंद रहने से यहां से आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि बड़े वाहन फाटक खुलने के इंतजार में खड़े रहे। फाटक पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें