फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर क्रासिंग जाम, खड़ी रही शताब्दी

Mon, 22 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
स्टेशन पर दोे घंटे देरी से पहुंची लखनऊ शताब्दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार क ो जिले की सीमा से सटे फिरोजाबाद के भदान स्टेशन के निकट डाउन लखनऊ शताब्दी का इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने से डेढ़ घंटे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। वहीं इटावा स्टेशन से पूर्व रामनगर क्रासिंग पर लगे जाम के कारण शताब्दी 20 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही और दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इसके चलते कई ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को नई दिल्ली से लखनऊ जा रही डाउन लखनऊ शताब्दी का इंजन सुबह लगभग साढे़ नौ बजे भदान स्टेशन के पास फेल हो गया। मौके पर टीएक्सआर टीम को भेजा गया। टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे इंजन को ठीक किया और 11 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया। 11 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन इटावा स्टेशन के आउटर पर पहुंची तो रामनगर फाटक खुला होने के कारण सिगभनल नहीं मिला। फाटक पर लगे जाम के कारण कई बार प्रयास के बाद भी केबिन मैन फाटक बंद नहीं कर सका। जिसके बाद आरपीएफ को मौके पर भेजा गया और फाटक को बंद कराया गया। इसके चलते शताब्दी 25 मिनट खड़ी रही और लाइन क्लियर होने पर ट्रेन 11 बजकर 36 मिनट पर इटावा स्टेशन पहुंची। शताब्दी के डाउन ट्रैक पर लगभग दो घंटे तक फंसे रहने से मुरी एक्सप्रेस कोरारा स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं मालगाड़ी सहित कई अन्य ट्रेेनें पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें