जसवंतनगर में जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन- जन को खुले में शौच मुक्त के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र- छात्राओं ने रैली निकाली। ग्राम भ्रमण करते हुए खुले में शौच बंद करो मिशन के प्रति लोगों को प्रेरित किया। रैली को मुलायम सिंंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गुरुवार को प्रात: 9 बजे रैली प्रारंभ हुई। रैली में शामिल बच्चे स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए नारे लगाते हुए जा रहे थे। छात्र-छात्राएं एक सुर में बोले बंद करो, बंद करो खुले में शौच बंद करो। मम्मी पापा शर्म करो, खुले में शौच बंद करो। घर में बहू करें मर्यादा, बाहर बदन दिखाए आधा। बाहर शौच को बैठी चाची, आया कोई उठी उदासी। शौचालय बनवाएं, भारत स्वच्छ और स्वस्थ बनाएं।
रैली आयोजक ऋषि मिश्रा, कृष्णकांत, शिवप्रताप, ओमप्रकाश, रामचरित्र, अनामिका, शकुंतला आदि ने रैली का नेतृत्व किया। वहीं ग्राम नगला तौर में श्री प्रताप सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव व सूर्य प्रकाश यादव प्रधानाचार्य और ग्राम जाखन में रघुवर दयाल पाठक इंटर कालेज के प्रबंधक सर्वेश चंद्र, निदेशक सुबोध पाठक ने विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली को झंडी दिखाई।