फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी राजधानी

Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पटरी की मरम्मत में लगी तकनीकी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना रेलवे स्टेशन यार्ड नगला नगरू के समीप अप लाइन पर शनिवार सुबह टूटी पटरी से राजधानी सहित कई ट्रेनें गुजर र्गइं। की मैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने अन्य ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंच पटरी को जोड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इसके बाद 10 से 30 किलोमीटर की रफ्तार का काशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली हावड़ा रूट पर भरथना और इकदिल स्टेशन के बीच पोल संख्या 1137 /17 व 1137/ 19 के बीच अप लाइन की पटरी टूट गई। इसकी जानकारी न होने से सुबह 6:16 बजे 2301 राजधानी एक्सप्रेस, 2423 राजधानी एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई ट्रैकसे गुजर गईं। ड्यूटी पर तैनात की मैन महेंद्र कुमार जब वहां से गुजरे तो टूटी पटरी देख उन्हाेंने तुरंत ही इसकी जानकारी स्टेशन कंट्रोल रूम को दी। जिस पर स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने ट्रेनाें का संचालन जहां का तहां रोक दिया।

इसकी जानकारी तकनीकी विभाग को दी। टीम ने टूटी पटरी को दुरुस्त किया। ट्रैक पर 7:25 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। पटरी टूटने से अप ट्रैक पर आ रही ट्रेन 2313 राजधानी एक्सप्रेस को मेन लाइन भरथना स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं 22823 गरीब रथ एक्सप्रेस, 2033 कानपुर नयी दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 2877 गरीब रथ एक्सप्रेस भी पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पटरी ठीक होने पर ट्रेनों को काशन देकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें