फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी का इंजन फेल, हावड़ा- दिल्ली रूट घंटेभर ठप

Wed, 21 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सियालदह से दिल्ली जा रही 2313 अप राजधानी एक्सप्रेस का इंजन जसवंतनगर एवं बलरई रेलवे स्टेशन के बीच अचानक फेल हो गया। इससे हावड़ा- दिल्ली अप ट्रैक बाधित हो गया। तमाम ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब घंटेभर बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर राजधानी को रवाना किया गया।
विज्ञापन


2313 अप सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार सुबह छह बजकर 59 मिनट पर जसवंतनगर स्टेशन को पार कर ग्राम सिसहाट के पास पोल नंबर 1174/1 पर पहुंची थी कि उसका इंजन फेल हो गय।  ट्रेन के अपट्रैक पर खड़ी होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। वहां से मिले निर्देश के बाद जसवंतनगर स्टेशन पर खडी मालगाडी का इंजन मौके पर भेजा गया। इंजन को पहले ट्रेन के पीछे लगाया गया और राजधानी एक्सप्रेस को ढकेलकर बलरई स्टेशन ले जाया गया। यहां से एक बार फिर से इंजन को शंटिंग कर उसे राजधानी एक्सप्रेस  के आगे जोड़ा गया। इसके बाद आठ बजकर दो मिनट पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। इस दौरान अपट्रैक की तमाम ट्रेनें अलग- अलग स्टेशन पर खड़ी रहीं। जसवंतनगर रेलवे स्टेशन पर 2565 गरीब रथ ,सराय भूपत स्टेशन पर 2581 अप मडूआ डीह एक्सप्रेस तथा इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर  22823 राजधानी एक्सप्रेस व प्लेटफार्म नंबर दो पर शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रहीं। जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के  सहायक स्टेशन मास्टर के अनुसार सुबह छह बजकर 57 मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस ने जसवंतनगर रेलवे स्टेशन को पास किया और बलरई स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व इसका इंजन फे ल हो गया। इससे एक घंटे तक अप ट्रैक पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें