फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की बेटी मुलायम की बहू बन सैफई पहुंची

Sat, 28 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पांच सितारा होटल में शादी होने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी शुक्रवार को बहू बनकर मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव व अपनी ससुराल सैफई पहुंचीं। यहां परिवार की महिलाओं ने शादी से जुड़ी रस्मों को पूरा करते हुए नव दंपत्ति का गृह प्रवेश कराया।
विज्ञापन


गुरुवार को शाही अंदाज में दिल्ली के पांच सितारा होटल में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र एवं मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुई।

बारात में शामिल होने के लिए दिल्ली गए परिवारीजन शुक्रवार की सुबह बहू को विदा कराकर सैफई पहुंचे। सैफई हवाई पट्टी पर एक के बाद एक तीन चार्टर्ड प्लेन बारातियों को लेकर उतरे। वर-वधू के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव सहित अन्य परिवारीजनों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


यहां से कारों का काफिला वर-वधू को लेकर सीधे सैफई स्थित सीएम आवास पर पहुंचा। यहां पर वधू आगमन के दौरान होने वाली रस्मों को निभाया गया। सबसे पहले दरवाजे पर तिलक की रस्म हुई। यहां नव दंपत्ति को परिवार की महिलाओं ने तिलक किया।

इसके साथ ही आरती करके उनका स्वागत किया गया। इसके बाद दरवाजे पर बहू के हाथों से स्वास्तिक बनाए गए। साथ ही परंपरानुसार अन्य पूजा पाठ की रस्में हुईं। इसके बाद वर-वधू को गृह प्रवेश कराया गया। बाद में मुंह दिखाई की रस्म निभाई गई। खुद मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव सभी रस्मों में शामिल रहीं।

बारात का सैफई में आगमन होते ही पूरा सैफई बधाई गीतों की धुनों से गूंज उठा। परिवार की महिलाओं के साथ ही सैफई की अन्य महिलाओं ने बधाई गीत गाकर वर-वधू का स्वागत किया। इसके साथ ही डीजे पर डांस करके भी परिवारीजनों ने खुशी का इजहार किया। रस्म अदायगी के दौरान सांसद तेजप्रताप की मां मृदुला यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, बहन शालू यादव सहित सैफई परिवार की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें