फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रैली निकालकर कैंसर के प्रति किया जागरूक

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 2 आयुर्विज्ञान विवि में जागरुकता रैली निकालते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सैफई। कैंसर से बचाव और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा संकल्प के तत्वावधान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एएनएस, डीएनएस, एसएनओ और नर्सिंग स्टाफ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली एडमिन ब्लॉक से शुरू होकर विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों से होते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने कैंसर से बचाव, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया।
रैली में प्रॉक्टर विजय मिश्रा, मुख्य नर्सिंग अधिकारी लवली जेम्स, रूपम दीक्षित, गीता, नबिता कुमारी, सचिन चौधरी, संजय शर्मा, अनमोल रतन समेत सीनियर और जूनियर नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें