फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, बच्चे ठिठुरते पहुंचे स्कूल

Mon, 02 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सर्दी में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने रविवार रात करवट बदली। करीब आधे घंटे हुई बारिश से कोहरा तो छंट गया लेकिन सोमवार को दिन भर बादल छाये रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। वहीं सर्द मौसम में भी स्कूलों की छुट्टी न होने से बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। शिक्षकों ने डीएम से स्कूल बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार रात अचानक बारिश शुरू हो गई। मध्यरात्रि लगभग आधा घंटे तक बारिश होने के बाद कोहरा पूरी तरह गायब हो गया। सुबह जब लोग उठे तो मौसम खुला देख उन्हें धूप निकलने की उम्मीद थी लेकिन मौसम दगा दे गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते शहर का कामकाज भी प्रभावित रहा। शाम होते ही लोग अलाव तापते दिखे।

स्कूलों में अवकाश की मांग
इटावा। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के निवास पर हुई। इसमें शीतलहर के कारण बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में जिलाधिकारी सेपरिषदीय विद्यालयों में तत्काल अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें