नई मंडी में सब्जी की आढ़त के सामने भरा पानी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। तीन दिनों से जारी बारिश के कारण लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। नई मंडी समेत कई जगह जलभराव हो गया है। डायट चौराहे के नजदीक दोपहर में दो पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हुआ।
नई मंडी के पास सर्विस रोड पानी में डूबीं रहीं। ऐसी स्थिति में दोपहिया वाहन सवारों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि बड़े वाहन किसी तरह निकल सके। फर्रुखाबाद रोड स्थित नई मंडी के सामने सड़क पर गड्ढों की वजह से जलभराव रहा। बसरेहर व फर्रुखाबाद आने वाले वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नई मंडी परिसर में चारों ओर जलभराव हुआ। हालात ये रहे कि फल और सब्जी मंडी की दुकानों के सामने जलभराव होने से आढ़ती दिन भर परेशान दिखे। जलभराव की समस्या बीएसए कार्यालय के सामने, जिला पुस्तकालय के आगे होटल के सामने भी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि मैनपुरी अंडरपास में ज्यादा पानी न भरने से वाहनों का आवागमन होता रहा।
आईटीआई चौराहा से सर्विस रोड पर पानी को चीरते हुए आता लोडर। संवाद- फोटो : ETAWAH
बसरेहर रोड पर सड़क पर गड्डों में भरे पानी से निकलते बाइक सवार। संवाद- फोटो : ETAWAH
डायट चौराहा के पास सड़क पर बारिश से गिरा शीशम का पेड़। संवाद- फोटो : ETAWAH
मैनपुरी अंडरपास से रिमझिम बारिश के दौरान निकलते वाहन। संवाद- फोटो : ETAWAH