स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बस और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती गई। शुक्रवार की सुबह आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
खुफिया विभाग को जानकारी मिली कि आतंकी देश में स्वतंत्रता दिवस पर कहीं भी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते है। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों व उसके सामान को चेक किया गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।