सैफई के चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेमीफाइनल खेलते रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन एवं उड़ीसा के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप के अंतर्गत शुक्रवार को पहला सेमी फाइनल मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हाकी उड़ीसा के मध्य खेला गया, जिसमें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने उड़ीसा को 4-2 से हराया। दूसरा सेमी फाइनल मैच एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी एवं पंजाब के मध्य खेला गया, जिसमें पंजाब ने एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी को 5-0 से हराया।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सचिव उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन एवं निदेशक खेल डा. आरपी सिंह, क्रीड़ाधिकारी सैफई एवं सैफई स्पोर्ट्स कालेज सैफई प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह, टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर आशुतोेष वर्मा, अंपायर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हाकी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष लईक अहमद, राहुल सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी आरके शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी सैफई राजेश कुमार सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी इलाहाबाद राममिलन, उप क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ डा. मंजूर आलम अंसारी़, अनीस-उर-रहमान, हाकी प्रशिक्षक सैफई मो. जियाउर्रहमान, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
शनिवार 30 अप्रैल का मैच तीसरे व चौथे स्थान के लिए उड़ीसा एवं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य शाम चार बजे से खेला जाएगा।