फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कंधेसी पचार में रेलवे फ्लाईओवर शुरू, 18 गांवों को मिलेगा लाभ

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के कंधेसी पचार गांव में नवनिर्मित रेलवे फ्लाईओवर का सांसद ने लोकार्पण किया। इसके निर्माण से लगभग 18 गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। फ्लाईओवर के चालू होने से ग्रामीणों को चार किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और तहसील मुख्यालय जाने में समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

कंधेसी पचार गांव में फाटक संख्या 21 पर 700 मीटर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। 35 करोड़ की लागत से बने इस पुल का लोकार्पण सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने किया। सांसद ने कहा कि इस फ्लाईओवर के शुरू होने से आम जनता को आवागमन में सुगमता होगी। राहगीरों का जहां समय बचेगा वहीं किराये की भी बचत होगी।
उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि कंधेसी पचार में बनाए गए फ्लाईओवर से जुड़ने वाले बकेवर मार्ग को बाईपास के रूप में तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें। ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़ें। डीएफसीसी आईएल के महाप्रबंधक समन्वय संदीप चौहान, परियोजना प्रबंधक मनुज सारस्वत, उप परियोजना प्रबंधक देवचंद्र चंपिया, एसडीएम कुमार सत्यमजीत, बीडीओ प्रतिमा शर्मा, सीओ विवेक जावला मौजूद रहे। सांसद ने कंधेसी पचार में नवनिर्मित सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व सभासद हरिओम दुबे, सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, प्रधान के पति सूर्यप्रकाश दिवाकर, पंकज दुबे, पूर्व प्रधान शैलू शुक्ला, नवनीत गुप्ता, बंटू गौर, ईशु तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन गांवों को मिलेगा लाभ
फ्लाईओवर का एक छोर तहसील भवन के मार्ग को जोड़ेगा। जबकि दूसरा छोर कंधेसी पचार गांव के बाहरी संपर्क मार्ग को जोड़ेगा। यह मार्ग कंधेसी माइनर से असफपुर, समसपुर, हाजीपुर, इकारपुरा, मुरैथा सराय जलाल होते हुए आगरा-कानपुर हाईवे से जुड़ता है।

नवनिर्मित फ्लाईओवर पर दोनों ओर पक्की सीढ़ियां बनेंगी
दिल्ली-हावड़ा व डीएफसी रेल लाइन पर फ्लाईओवर पर ट्रैक के दोनों ओर पक्की सीढ़िया बनाई जाएगी। इससे बंद हुए रेलवे फाटक के कारण कंधेसी पचार समेत आसपास के लोग सीढ़िया चढ़कर पुल पर आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें