इटावा। रेलवे फाटक में तकनीकी कमी आने से रेलवे कर्मचारियों ने उसे ठीक कि या गया। इस कारण फाटक करीब 50 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
रेलवे फाटक 20 बी पर रविवार की दोपहर 1:35 बजे से पीडब्लूआई टीम व अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने फाटक में तकनीकी कमी दूर करने के लिए उसके बूम को बदलने का काम किया गया। रेलवे फाटक बंद रहने से भरथना व बकेवर मार्ग की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों की कतार लगी रही।
दोपहिया वाहन चालक रेल फाटक पार करने का प्रयास करते हुए देखे गए। लगभग 2:25 बजे कार्य पूरा होने के बाद यातायात को चालू किया गया। इसके बाद फाटक के पास खडे़ वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।