इटावा। सर्दी और कोहरे के कारण लगातार ट्रेनें देरी से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को शताब्दी समेत करीब 11 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जबकि एनी को रद्द कर दिया गया।
कोहरे के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 1:30 घंटे की देरी से आई। गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस 6 घंटे, अवध एक्सप्रेस 10 घंटे 30 मिनट देरी से आई। संगम एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट की देरी से आई। पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट की देरी से आई। मगध एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से आई। मरुधर एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से आई। गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से आई। कानपुर से चलकर आगरा को जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से आई।
दिल्ली से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से आई। मूरी एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट की देरी से आई। उधमपुर, इलाहाबाद एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से आई। एनी एक्सप्रेस को सोमवार को रद्द कर दिया गया।