फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में गूजेंगे रहमान के गीत

Sat, 07 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के लिए सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 21 नवंबर को मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपनी स्वर लहरियों से इस दिन को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन


सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन इस बार सैफई में मनाए जाने की जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई है। पूरा कार्यक्रम एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा। सपा प्रमुख मुलायम सिंह का जन्मदिन 22 नवंबर को होता है, लेकिन 21 नवंबर को सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम होगा।

शाम सात बजे से रात दस बजे तक  एआर रहमान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे, रात 12 बजने के साथ ही केक काटने की औपचारिकता निभाई जाएगी। ए आर रहमान की संगीत टीम के मैनेजर सैफई आकर भ्रमण कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें