फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मार्गदर्शक को दर्द बताएंगे रघुराज और सुखदेवी

Sat, 21 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
समर्थकों से बात करते निवर्तमान सपा विधायक रघुराज सिंह शाक्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में दो सिटिंग एमएलए का टिकट कटने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। इटावा से निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य के आवास पर शनिवार को दिन भर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। समर्थकों ने उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही। हालांकि रघुराज सिह शाक्य ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। ये मामला अब नेताजी मुलायम सिंह यादव के दरबार में पहुंच गया है। सपा मार्गदर्शक का फोन आने के बाद रघुराज सिंह लखनऊ रवाना हो गए। उधर भरथना सुरक्षित सीट की निवर्तमान विधायक सुखदेवी वर्मा भी  लखनऊ र्गइं हैं।
विज्ञापन

 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा के जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की, उनमें इटावा जिले की भरथना सुरक्षित सीट से चार बार की विधायक सुखदेवी वर्मा का टिकट कटना क्षेत्र के अधिकांश सपाइयों के गले नही उतर रहा है। सुखदेवी वर्मा ने कहा कि वे लखनऊ में नेता जी से मुलाकात कर अपनी बात कहेंगी। वहीं इटावा सदर सीट से निवर्तमान विधायक रघुराज सिंह शाक्य का टिकट कटने के बाद उनके आवास पर समर्थक जुटे रहे। वह चाहते हैं कि रघुराज सिंह चुनाव जरूर लडे़ं। सभी उनका समर्थन करेंगे। हालांकि  रघुराज सिंह ने कहा कि उनका ऐसा कोई विचार नहीं है। समर्थकों की बात तो सुननी ही पड़ेगी।  दोपहर बाद उनके पास मुलायम सिंह यादव का फोन आया तो शनिवार शाम वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें