फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विकास में अग्रणी रहीं ग्राम पंचायतें पुरस्कृत

Tue, 25 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विकास में बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायातों को सम्मानित किया गया। सभी प्रधानों को इसी तरह निरंतर विकास के कार्य कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को विकास खंड कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका के अंतर्गत असदपुर, धर्मपुर, दिलीप नगर को सम्मान दिया गया। वहीं स्वस्थ पंचायत के लिए करवा बुजुर्ग, असदपुर, दिलीप नगर, वालमेत्री पंचायत के लिए असदपुर, दलित नगर कुनैठा सम्मानित किया। वहीं पर्याप्त जल युक्त पंचायत के लिए मनियामउ, लाखी अंदावा, जगमोहनपुर, स्वच्छता एव हरीत के लिए मनिया मऊ, नगरिया बुजुर्ग, फतेहपुरा को सराहा गया।
आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे के लिए टकरुपुर, धर्मपुर, सरायमिठ्ठे को सम्मान दिया गया। न्यायसंगत एवं सामाजिक रूप सुरक्षित करने के लिए आनेपुर,पिलखना, पुरावली को पुरस्कार दिया। सुशासित रहने के लिएनगरिया बुजुर्ग, फतेहपुरा, पृथ्वी रामपुर को सम्मानित किया गया। महिला हितेशी पंचायतों के लिएनगरिया बुजुर्ग, अशदपुर, वीरपुर सलेमपुर को सम्मानित किया गया। सभी प्रधानों को एडीओ पंचायत चरण राजपूत ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके जेई शिवमंगल सिंह, स्वच्छता समन्वयक अनुराग वाजपेई, ब्लॉक स्वच्छता कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी चौहान ने स्वच्छता से संबंधित कई घटकों तथा तकनीकी जानकारी ग्राम प्रधानों को दी। दो दर्जन से अधिक राजमिस्त्रियों को भी प्रशिक्षित किया गया। ग्राम प्रधान हाकिम सिंह, जयमंती देवी, प्रतिमा चौहान, बलवीर सिंह दरोगा, गजेन्द्र सिंह उर्फ गामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें