फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायत बरलोकपुर में राशन डीलर के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क पर डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण उनके घर भी गए, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह राशन लेने के लिए पांच दिन से सहकारी संघ के चक्कर लगा रहे, लेकिन राशन नहीं मिला है। राशन डीलर शहजादे लाल यादव रोज टरका देते हैं।
राशन न मिलने पर रविवार को लोगों ने हंगामा किया। ग्रामीण शुवराती खां ने बताया कि पांच यूनिट पर 25 किलो की जगह 22 किलो राशन दिया जाता है।
कंचन जाटव ने बताया कि सात यूनिट पर 35 किलो की जगह 20 किलो, लॉंग श्री ने बताया कि छह यूनिट पर 30 किलो की जगह 20 किलो, सावित्री देवी ने बताया कि पांच यूनिट पर 15 किलो राशन दिया जाता है।
विज्ञापन

मगन गुप्ता ने बताया कि पिछले माह का अंगूठा लगाकर पर्ची काटने के बाद भी राशन नहीं मिला। इसरार अहमद, रमा देवी, नूरजहां, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, रहीमन बेगम, शमा बेगम सहित सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
कहा कि यदि समय पर और पूरा राशन नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है गेहूं की तौल में गड़बड़ी को लेकर पिछले वर्ष केंद्र प्रभारी को निलंबित भी किया जा चुका है, इसके बावजूद वह बाज नहीं आ रहा है।
इस बाबत बरलोकपुर के प्रधान विशुन लाल कठेरिया ने बताया कि राशन समय पर व पूरा मिले इसके लिए वह स्वयं राशन वितरित कराएंगे। खाद विभाग के इंस्पेक्टर एके दुबे ने बताया कि राशन डीलर की शिकायत मिली है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें