फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शपथ ग्रहण से पहले 36 लाख की खरीदारी

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। नगर पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद 27 मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह के चार दिन पहले नगर पंचायत ने 36 लाख रुपये का सामान खरीद डाला। इस पर नवनिर्वाचित चेयरमैन ने नाराजगी जताते हुए डीएम से शिकायत करने की बात कही है। वहीं ईओ ने सभी खरीदारी नियमत: करने का दावा किया है।
नगर पंचायत के नए निर्वाचित बोर्ड का परिणाम 13 मई को आ गया था। शासन के निर्देश पर 27 मई को नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण हुआ था। नगर पंचायत के आधिकरियों, कर्मचारियों ने नए बोर्ड के शपथ ग्रहण से से चार दिन पहले ही 23 मई को ही करीब 36 लाख रुपये का सामान नगर पंचायत के खरी डाला।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने यह खरीदारी एक एप्प के माध्यम से ई बाजारसे की। वर्तमान में नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष विवेक यादव ने आपत्ति जताते हुए डीएम से शिकायत करने की बात कही है। वहीं नगर पंचायत बकेवर के कार्यकारी ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि खरीदारी नियमत: की गई है।
खरीद में गड़बड़ी की जताई जा रही आशंका
स्टील टैंकर सबमर्सेबल पंप, लाइटों आदि अन्य सामान के खरीदने के लिए पिछले कई महीने से टेंडर पड़े थे। इसी बीच निकाय चुनाव घोषित हो जाने के कारण टेंडर खोले नहीं गए। नवनिर्वाचित चेयरमैन व सदस्यों को इस में गड़बड़ी की आशंका जताई है। नगर पंचायत ने एक स्टील वाटर टैंकर की छह लाख 71 हजार में खरीद की है।
विज्ञापन

जबकि टाउन एरिया में स्टील वाटर टैंकर पहले से था। कुल नौ टैंकर हो गए। इसी प्रकार समरसेबिल पंप भी खरीदा गया है। उसे कांशीराम कॉलोनी में लगवाया गया था। काम न करने की वजह से उसे बदलवाया जा रहा है। 55 स्टील के कूड़ेदान करीब 10 लाख से अधिक में खरीदे गए। एलईडी लाइटें करीब नौ लाख रुपये की खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें