फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह ने जनता से मांगा सहयाेग, बाेले देशहित का मामला है

Mon, 14 Nov 2016 09:05 PM IST
etawah, amar ujala beauro
विज्ञापन
इटावा रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ जाते केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश हित में लिए गए फैसलों में अगर कुछ दिक्कतें आती हैं तो देशवासियों को इसमें पूरा सहयोग करना चाहिए। अगर हम देश हित के कार्य में सहयोग करने की भावना मन में लाते हैं तो निश्चित ही यह दिक्कतें किसी को विचलित नहीं करेंगी। इटावा पहुंचे विदेश राज्य मंत्री एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने सोमवार को यह बात स्टेशन पर पत्रकारों से हुई बातचीत में कही। वह मैनपुरी के किशनी में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा के शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि 1000 और 500 के नोट को बदलना देश हित का फैसला है। प्रधानमंत्री के इस फैसले की जितनी सराहना हो कम हैं। हालांकि देश की जनता को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कुछ दिन में स्थित सामान्य हो जाएगी। जनता धैर्य का परिचय दे। देश के  लिए सहयोग की भावना से कार्य करे। मन में इस तरह के विचार रखने पर अपने आप ही यह दिक्कतें हल्की महसूस होंगी।

श्री सिंह सोमवार को किशनी में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और किशनी में ही रात्रि विश्राम के बाद आज मंगलवार को किशनी से परिवर्तन यात्रा लेकर इटावा जनपद पहुंचेंगे। यहां से वह शताब्दी एक्सप्रेस से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इटावा आगमन के मौके पर इटावा और मैनपुरी के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विदेश राज्य मंत्री का इटावा स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता डा रमाकांत शर्मा, मनीष यादव पतरे,प्रशांत राव चौबे, शशिकांत, अजय धाकरे, शरद बाजपेई, देवेंद्र भदौरिया, जितेंद्र कुशवाह, गुड्ड बाजपेई,अजीत वर्मा, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें