फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दें निर्बाध बिजली, फुंके ट्रांसफार्मर तुरंत बदलें : ऊर्जा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले में बिजली आपूर्ति का हाल जाना। उन्होंने बिजली आपूर्ति के साथ खराब ट्रांसफार्मर बदलने, पोलसमेत अन्य समस्याओं की जानकारी विधायकों, सांसद और बिजली विभाग के अधिकारियों से ली।
विज्ञापन

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि अभी कई गांवों में सौभाग्य योजना से दिए गए कनेक्शन जोड़े नहीं गए हैं। उन्होंने चार गांवों के नाम भी ऊर्जामंत्री को बताए। विधायक ने ये भी बताया कि पारपट्टी क्षेत्र में लोवोल्टेज की समस्या है। अभी वहां कुरेना 132 केवीए सबस्टेशन से आपूर्ति होती है। लंबी दूरी के कारण दिन भर फाल्ट होते रहते हैं। विधायक ने ऊर्जामंत्री को बताया कि टिक्सी मंदिर के पास धूमनपुरा गांव के पास 132 सबस्टेशन का प्रस्ताव लंबे समय से है। अगर ये सबस्टेशन बन जाए तो पारपट्टी क्षेत्र की बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
ऊर्जामंत्री ने बिजली अधिकारियों को तत्काल जगह देखने के निर्देश दिए। कहा कि फुंके ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं, तार ठीक हों और टूटे खंभों की जगह नए लगाएं। ऊर्जामंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कृषि फीडरों को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान सेवा में लगे अधिकारियों कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। ये भी कहा कि संविदा और ठेकाकर्मियों का समय पर मानदेय मिलना अधिकारी सुनिश्चित करें। कहा कि अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को तुरंत निपटाएं। मंत्री मंडल के सभी जिलों की समीक्षा कर रहे थे। कांफ्रंसिंग के बाद विधायक सरिता भदौरिया अधिकारियों के साथ सबस्टेशन के लिए प्रस्तावित जगह देखने भी पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें