फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियां दुरुस्त कर मरीजों को दें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नीति आयोग से नियुक्त विशेषज्ञ एके राठौर ने जिले की भरथना, महेवा व ताखा सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखीं। इस दौरान छोटी-छोटी कमियों को दूर कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कहीं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर नीति आयोग से नियुक्त विशेषज्ञ एके राठौर ने सीएचसी भरथना का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्थित एफआरयू, इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक अभिलेखों को देखा। विशेषज्ञ एके राठौर ने परिसर में शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित बैनर व होर्डिंग अधिक संख्या में लगाने, साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मरीजों की सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सैफ खान, डॉ. ललित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इसी तरह नीति आयोग के विशेषज्ञ एके राठौर ने सीएचसी महेवा में का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने सीएचसी में लेबर रूम ,ओटी ,पीएनसी वार्ड, एचआईवी विभाग ,पैथोलॉजी समेत समस्त रिकॉर्ड साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. राघव गुप्ता, बीपीएम डॉ. दिलीप अग्रहरि, महिला चिकित्सक डॉ. अंकिता वर्मा, एलटी नीतीश मिश्रा ,अंशू कुमार, फार्मासिस्ट दयाशंकर ,योगेंद्र कुमार,अखिलेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें