फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बैलगाड़ी व साइकिलों संग प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
महेवा। समाजवादी पार्टी और समाजवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महेवा ब्लॉक क्षेत्र के निवाड़ीकला में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साइकिल और बैलगाड़ी पर सिलेंडर रखकर नारेबाजी करते हुए बाजार में भ्रमण किया।
विज्ञापन

साथ ही रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध कर बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल बंटू बाजपेई, केपी सिंह चौहान, एमपी यादव, सोनू तिवारी आदि ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ती रहेेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी का बजट पहले से बिगड़ा हुआ है, उस पर महंगाई की मार से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें