फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सपा सांसद के आवास के पास दूसरे दिन भी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास के पास टेंट लगाकर धरना दिया। बता दें कि सोमवार को भी महिलाओं ने धरना दिया था। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। उन्होंने महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए। सांसद डिंपल यादव और प्रियंका वाड्रा के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को महत्वपूर्ण अधिकार दिलाए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर सपा और कांग्रेस के विरोध को जनता की ओर से माफ न करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें