फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई विवि में कर्मचारी धरने पर डटे, शिवपाल को बुलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारी प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को बुलाने पर अड़े हैं। उधर, सुरक्षाकर्मी न होने की वजह से ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए लोगों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

छंटनी की सुगबुगाहट के बाद गुरुवार से फिर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी कर्मचारी शिवपाल सिंह के आने की आशा में धरने पर डटे रहे। उनका कहना है कि पिछली बार प्रसपा प्रमुख के कहने पर ही धरना-प्रदर्शन खत्म किया था। अब उनसे बात होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। उधर, पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षाकर्मी, वार्ड ब्वाय और लिफ्ट मैन के हड़ताल पर होने की वजह से अव्यवस्थाएं फैली रहीं। सोमवार को ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों की संख्या अधिक रही। पर्चा बनवाने के लिए लोग एक दूसरे नोकझोंक करते रहे। सुरक्षाकर्मी न होने की वजह से कुछ तीमारदारों में मारपीट तक होने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें