फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : एक ही छत के नीचे मिलेगा आयुर्वेद, यूनानी और योग से उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आयुष को बढ़ावा देने के लिए अब जिले में 50 बेड का आयुष अस्पताल बनवाया जाएगा। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, यूनानी और योग से उपचार देने की तैयारी है। केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद अब शहर के पांच किलोमीटर के दायरे में जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में 27 आयुर्वेदिक और दो यूनानी अस्पताल संचालित हैं। इनमें से शहर और सैफई में 25-25 बेड के दो अस्पताल बने हैं। अब आयुर्वेदिक, यूनानी पद्धति के साथ ही योग के जरिये लोगों को स्वस्थ करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार सभी जिलों में 50 बेड का आयुष अस्पताल बनवाने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी ने डीएम और विधायक से शहर में अस्पताल के लिए पांच बीघा जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। दोनों ने शहर में जल्द जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
केंद्र सरकार के आदेश पर शहर में 50 बेड का आयुष अस्पताल खोला जाएगा। इसके लिए शहर के पांच किलोमीटर के दायरे में पांच बीघा जमीन की आवश्यकता होगी। इसके लिए डीएम और जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार दीक्षित, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें