फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल फिर बिगड़ीं सैफई विवि की व्यवस्थाएं,

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में पसरी गंदगी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में छंटनी की सुगबुगाहट के बाद गुरुवार से शुरू हुुुआ कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इससे विवि की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। इमरजेंसी वार्ड में चारों ओर गंदगी फैली रही। वार्ड ब्वाय न होने से तीमारदारों ने खुद ही स्ट्रेचर घसीटे।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी शुक्रवार को भी डटे रहे। पूर्व सैनिक कल्याण निगम के करीब 576 कर्मचारियों समेत 939 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे होने की वजह से यहां अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड और ओटी के चारों ओर गंदगी फैल गई। इससे मरीज और उनके तीमारदारों के साथ ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ भी परेशान रहा। उधर, वार्ड और लिफ्ट मैन न होने से मरीजों के तीमारदार ही व्हीलचेयर और स्ट्रेचर खींचते रहे। मुख्य गेट से लेकर ट्रामा सेंटर और आईसीयू वार्ड के बाहर भी मरीजों के तीमारदार बिना रोक-टोक के आते जाते रहे। धरने पर बैठे कर्मचारी प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बिठौली, भरेह, बकेवर, सैफई समेत चार थानों का फोर्स लगाया गया है।
इधर, एसडीएम ज्योत्सना बंधु कर्मचारियों को समझाने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित में पत्र जारी करके के लिए कहा है कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा। पूर्व सैनिक सुरक्षा गार्डों को जब तक शासन से निर्णय आता तब तक यहां पर कार्यरत रखा जाएगा। एसडीएम ने अपील कि सभी लोग प्रशासन की चयनित जगह खेल मैदान में ही धरना प्रदर्शन करें। कानून हाथ में न लें।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों में 363 सफाई कर्मचारी दूसरी कंपनी के हैं। सफाई कर्मचारी डीपी कुमार ने बताया कि अभी दो सितंबर से दूसरी कंपनी को ठेका दिया है। इस वजह से पुरानी कंपनी ने उनका एक माह का वेतन नहीं दिया है। कर्मचारी संदीप, राजेश और सुरेंद्र बताया कि इससे पहले भी एक फर्म बदली थी, तब भी उनका तीन माह का वेतन मारा गया था।
खुद मां को व्हीलचेयर पर ले गए
सीने में दर्द के चलते मां गीता गुप्ता को व्हीलचेयर पर बैठाकर इमरजेंसी से जनरल वार्ड में ले जा रहे मैनपुरी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात यहां आए थे। शुक्रवार को मां की हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने जनरल वार्ड में शिफ्ट किया है। कोई वार्ड ब्वाय न मिलने पर खुद ही ले जा रहे हैं।
घायल बुजुर्ग को स्ट्रेचर से ले गए परिजन
शुक्रवार सुबह किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए नगला सिशिया निवासी बुजुर्ग जसराम को भी डॉक्टरों ने उपचार के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। सुबह करीब 11 बजे काफी देर इंतजार के बाद भी जब परिजनों को कोई वार्ड ब्वाय नहीं मिला तो वे स्ट्रेचर लेकर खुद बुजुर्ग को जनरल वार्ड तक ले गए।
लिखित आश्वासन के बाद भी नहीं मान रहे कर्मचारी
192 संविदा कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों को लिखित में आश्वासन दिया गया है कि किसी को निकाला नहीं जाएगा। इसके बावजूद प्रदर्शन नहीं बंद कर रहे हैं। धरने के लिए भी खेल मैदान चिह्नित किया है, पर कर्मचारी प्रशासनिक भवन के सामने धरना देकर अव्यवस्था फैला रहे हैं।
- डॉ. प्रभात सिंह, कुलपति, आयुर्विज्ञान विवि

इमरजेंसी वार्ड में पसरी गंदगी। संवाद- फोटो : ETAWAH

लिफ्ट से खुद जाता नर्सिंग स्टाफ और तीमारदार। संवाद- फोटो : ETAWAH

व्हीलचेयर से अपनी मां को जनरल वार्ड में ले जाते अमित। संवाद- फोटो : ETAWAH

स्ट्रेचर से बुजुर्ग को जनरल वार्ड ले जाते परिजन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें